Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड’ की नई पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, दर्शकों में मचा तहलका – News Revelation

‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड’ की नई पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, दर्शकों में मचा तहलका

भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों और दर्शकों के लिए इंतजार की घड़ी आखिरकार समाप्त हो गई है। अपनी बेहतरीन फिल्मों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मुकाम देने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व मार्केटिंग हेड से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों, समीक्षकों और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, सुरिंदर यादव और महेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा है। ट्रेलर से यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि बिखरते हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी देगी। फिल्म में समाज के प्रति एक बेहद संवेदनशील और जागरूकतापूर्ण मैसेज छुपा हुआ है, जो आज के दौर के सिनेमा के लिए बेहद जरूरी है।

निर्देशक विजय यादव भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। इससे पहले वे भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह के साथ ‘चला सखी दूल्हा देखी’, ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ ‘बोल राधा बोल’ और भोजपुरी के युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ ‘हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर और सुपर-डुपर हिट फिल्मों का निर्माण व सफल मार्केटिंग कर चुके हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपनी कलात्मकता और विजन को बखूबी पर्दे पर उतारा है।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव द्वारा बनाई गई इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव संभाला है। उनके कुशल निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में कई गई है। निर्देशक विजय यादव ने मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रूमेंबर्स को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं, जबकि कॉन्सेप्ट विजय यादव का है। संगीतकार सुनिल झा, शिशिर पाण्डेय, गीतकार  सुनिल झा, मनोज द्विवेदी हैं। सिंगर्स कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, अलका झा, खुशबू श्री, खुशी सिन्हा, सुजीत शंकर हैं। छायांकन सुनील अहेर ने किया है। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, एडिटर गुरजंट सिंह, प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा हैं। डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव किया है। सांग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, बनारसी निषाद और सागर निषाद हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, रिंकू आयुषी, संगीता सिंह, अनीता ओझा, पूर्वी दुबे, बबलू लाल, लवी सिंह , विवेक पटेल, बनारसी बिंद, सागर चौहान , मुबारक अली, राजेन्द्र पाण्डेय जी और प्रियंका शर्मा आदि हैं।

फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बेहद उत्साहित नजर आए निर्देशक विजय यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मेरे निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ सिनेमाई दुनिया में मेरा एक छोटा सा लेकिन बेहद ईमानदार प्रयास है। मैं भगवान, अपने साथी मित्रों और सिनेमा की भगवान कही जाने वाली जनता जनार्दन से यही प्रार्थना करता हूँ कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे। मैं ‘सुर म्यूजिक वर्ल्ड’ के सुरिंदर यादव जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने एक बेहतरीन और सामाजिक फिल्म बनाने के लिए मुझे पूरी रचनात्मक छूट दी।’

निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी फिल्म ‘पिया रखीहा सेनुरवा के लाज’ का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ रिलीज

You may also like...