Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
The Songs of Chandni Singh Milte Marad Humko Becomes Bhojpuri’s Number One Song and Chaalkath Hamar Jawaniya On Second Postion – News Revelation
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

The Songs of Chandni Singh Milte Marad Humko Becomes Bhojpuri’s Number One Song and Chaalkath Hamar Jawaniya On Second Postion

चांदनी सिंह का गाना मिलते मरद हमके बना भोजपुरी का नंबर वन गाना, दुसरे नंबर पर आया छलकत हमरो जवनिंया

यूटयूब की सनसनी चांदनी सिंह के दिवानों के लिये एक खुशी से झूम उठने वाली खबर आयी है। चांदनी सिंह के उपर फिल्माया गया गाना मिलते मरद हमके भूल गईलू इस समय नंबर वन गाना बन गया है। इस गाने ने पिछलेदिनों तक टॉप पर रहे गाना छलकत हमरो जवनियां ये राजा को भी पछाड़ दिया है। मिलते मरद हमके भूल गईलू मेंयूट्यूब और डिजिटल की क्वीन चांदनी सिंह के साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव की जोड़ी हंगामा बरपा रही है।  इस एलबम को स्वर भी दिया है खेशारीलाल यादव ने। आदि शक्ती म्युजिक कंपनी ने इस एलबम को रिलीज किया है। चांदनी सिंह के इस म्युजिक विडियो को अबतक २८ करोड़ ७० लाख ७७ हजार ६७ लोगों ने देखा है।

   

इसके पहले भोजपुरी का नंबर वन गाना था पवन सिंह और काजल राघानी के उपर फिल्माया छलकत हमरो जवनियां ये राजा। जिसे अबतक २८ करोड़ ६९ लाख ६६ हजार ३८ लोगों ने देखा है। चांदनी सिंह और खेशारीलाल यादव के उपर फिल्माया सुपरहिट गाना मिलते मरद हमके भूल गईलू ने छलकत हमरो जवनियां ये राजा गाने को भी पीछे छोड़ दिया है। छलकत हमरो जवनियां ये राजा को वर्ल्ड वाईड रिकार्ड ने जारी किया है। आज स्थिती यह है कि हर डीजेऔर शादी व्याह में चांदनी सिंह का यह गाना धूम मचा रहा है। इस गानेके म्युजिक सुपरडुपर हिट होने पर चांदनी सिंह को हरतरफ से बधाई मिल रही है। लोग उनके तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आपको बतादें कि चांदनी सिंह के दुनिया में करोड़ो फैन हैं और लोग उनके म्युजिक विडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। चांदनी सिंह मिलते मरद हमके भूल गईलू को इतना पंसद करने पर इसे देखने वालों और इस म्युजिक विडियो से जुड़े सभी लोगों और आदि शक्ती म्युजिक केपनी के सभी लोगोंको धन्यवाद देते हुये कहती हैं मुझे इतना प्यार मिलेगा मुझे उम्मीद नहीं थी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *