Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन को मिला भारत गौरव सम्मान — समाज सेवा में अद्वितीय योगदान की पहचान – News Revelation

कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन को मिला भारत गौरव सम्मान — समाज सेवा में अद्वितीय योगदान की पहचान

मथुरा, 9 जून 2025: कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के पारदर्शी, समर्पित और सतत प्रयासों का प्रमाण है जिसने जन-सेवा को नई दिशा दी है।

संस्था ने मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, गौसेवा, महिला सशक्तिकरण और राशन वितरण जैसे अहम क्षेत्रों में व्यापक कार्य किया है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त दवा वितरण, मासिक धर्म जागरूकता अभियान, बालिका शिक्षा के लिए स्कूल किट वितरण, और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों ने समाज में स्थायी सकारात्मक प्रभाव डाला है।

गौसेवा क्षेत्र में संस्था ने “कचरा नहीं, चारा खाएं श्रीकृष्ण की गौमाता” अभियान चलाकर सड़क पर विचरण करने वाली गायों को कचरा खाने से बचाने का सराहनीय कार्य किया है। इस अभियान में गौसेवा कमांडो मुकुल चौहान जैसी समर्पित टीम की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है।

संस्थापक ललित सैनी के नेतृत्व में संस्था ने 12A, 80G, MSME, CSR-1 जैसे आवश्यक कानूनी प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें सरकारी सहयोग एवं CSR फंडिंग में मान्यता प्राप्त है।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूजा जी, उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चौधरी, और दर्जनों स्वयंसेवकों—अंकित खंडेलवाल, नन्द किशोर, मिथलेश कुमार, सुभाष चंद्र, आशीष गुप्ता (उन्नाव), पार्थ पॉल (त्रिपुरा) तथा गौसेवा कमांडो मुकुल चौहान—ने मिशन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

“कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन” आज एक ऐसी सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है जो राष्ट्र निर्माण में जमीनी स्तर पर योगदान दे रही है।

कर्मा धर्मा वेलफेयर फाउंडेशन को मिला भारत गौरव सम्मान — समाज सेवा में अद्वितीय योगदान की पहचान

You may also like...