Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अन्नू कपूर स्टारर चर्चित फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अपनी 3 नई फ़िल्मों के पोस्टर किए लॉन्च – News Revelation

अन्नू कपूर स्टारर चर्चित फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अपनी 3 नई फ़िल्मों के पोस्टर किए लॉन्च

 “बारह से तीन”, “कण कण में राम” और “कालका” बनाने का एलान

अन्नू कपूर जैसे ऐक्टर से सजी चर्चित फिल्म ‘हमारे बारह’ के मेकर निर्माता रवि एस. गुप्ता ने  अब “बारह से तीन” नामक फिल्म की घोषणा की है. मुम्बई मे निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने प्रोडक्शन हाउस राधिका जी प्रोडक्शन के बैनर तले आने वाली 3 फ़िल्मों के पोस्टर लॉन्च किए. “बारह से तीन” के अलावा “कण कण मे राम” और “कालका” बनाने का एलान किया गया.

“कण कण मे राम” के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं. कालका के निर्देशक रवि एस. गुप्ता और निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं. “बारह से तीन” के निर्माता रवि एस. गुप्ता एवं त्रिलोकी नाथ प्रसाद हैं और इस फिल्म के लेखक निर्देशक संजीव कुमार राजपूत हैं.

जब यह पूछा गया कि विवादित फिल्म ‘हमारे बारह’ से “बारह से तीन” का टाइटल मिलता जुलता है क्या कहानी भी उसी मुद्दे पर है? तो निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि नहीं, ‘हमारे बारह’ जहां देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर आधारित थी वहीँ “12 से 3” एक इमोशनल हॉरर फिल्म है जो भाई बहन की कहानी कहती है. रात के 12 से 3 बजे का समय ऐसा होता है जब डर लगता है. इस फिल्म मे हनुमान चालीसा भी होगा.

इस प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रवि एस. गुप्ता के साथ निर्देशक संजीव कुमार राजपूत भी थे जो फिल्म 12 से 3 के डायरेक्टर होंगे. इस अवसर पर लेखक  दीपायन भी उपस्थित थे. तीनों फ़िल्मों के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्यदेव कुमार हैं.

निर्माता रवि एस. गुप्ता ने बताया कि “कण कण मे राम” एक एक्शन फिल्म है. अगले साल ये फ़िल्में आएंगी. कालका एक अलग जॉनर का सिनेमा है.

निर्माता रवि एस. गुप्ता की एक और फिल्म “बूंदी रायता” भी जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे.

अन्नू कपूर स्टारर चर्चित फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माता रवि एस. गुप्ता ने अपनी 3 नई फ़िल्मों के पोस्टर किए लॉन्च

You may also like...