Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूट्यूब पर छाया अभिनेता विनोद यादव का ‘मेंगी फ्रूटी के ढक्कन कब खुली ऐ राशिली’ – News Revelation

यूट्यूब पर छाया अभिनेता विनोद यादव का ‘मेंगी फ्रूटी के ढक्कन कब खुली ऐ राशिली’

भोजपुरी सिनेमा जगत में राइजिंग स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता विनोद यादव ने जब से सिंगिग शुरू की है। तब से भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी और डिमांड बढ़ गई है। उन्होंने हाल ही में नवरात्रि व छठ के गीत गाये थे, जिसे बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब उनका नया लोकगीत रिलीज हो चुका है। जिसके बोल है ‘मेंगी फ्रूटी के ढक्कन कब खुली ऐ राशिली’। इस गाने को अभिनेता-सिंगर विनोद यादव और पलक पांडेय ने साथ मिलकर गाया है। दोनों का ये गीत मस्ती मजाक से भरपूर है। इस गीत को अन्नी फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया हिग। वही इसकी म्यूजिक व लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने को विनोद यादव एंटरटेनमेंट ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है।

गाने में विनोद अपनी ऑनस्क्रीन प्रेमिका से मैंगो फ्रूटी की डिमांड कर रहे हैं। जिस पर उनकी को-स्टार गोहनी से मारने की धमकी दे रही है और कहती हैं ‘हम लड़की हैं ई बाबू हाई फाई जो नी सटबो तो मर दी झाई झाई हम नाहीं हो बाबू शर्मीली इस पर विनोद कहते हैं ‘मेंगी फ्रूटी के ढक्कन कब खुली ऐ राशिली’। गाने में दोनों के बीच की नोकझोक बड़ी ही मजेदार लग रही है। इस गाने को विनोद और पलक ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में गाया है। गाने को अब तक हजारों की तादाद में व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें इससे पहले विनोद यादव के रिलीज देवी गीतों  ने सिंगर-एक्टर अक्षरा सिंह को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया था। अब विनोद यादव की गायकी धीरे धीरे दर्शकों के बीच में पॉपुलर होती जा रही है। यही कारण है कि उनके गीतों पर अब लाखों की संख्या में व्यूज आ रहे हैं।

गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वही बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज ने डायरेक्ट की है। दोनों ही फिल्मों को बिना किसी काटछांट के केंद्रीय फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। जल्द इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम ‘बल और बलिदान’ है, जो कि देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ ऐक्शन और रोमांस के जबरदस्त डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं, विनोद यादव पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं।

 

यूट्यूब पर छाया अभिनेता विनोद यादव का ‘मेंगी फ्रूटी के ढक्कन कब खुली ऐ राशिली’

You may also like...