Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Actress Chandani Singh Music Video Gets 247 Million Views On Youtube – News Revelation
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

Actress Chandani Singh Music Video Gets 247 Million Views On Youtube

चांदनी सिंह के इस म्युजिक विडियो को २४७ मिलियन लोगों ने देखा

चांदनी सिंह को चर्चा में बने रहने के लिये कुछ नहीं करना पड़ता है। अक्सर वह खुद ही चर्चा में आजाती हैं। फिलहाल वह भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ अपनेम्युजिक विडियो मिलते मरद हमके भूल गईलूको लेकर चर्चा में हैं । यह म्युजिक विडियो भोजपुरी मेंअबतक का  दुसरा सबसे ज्यादा देखा गया म्युजिक विडियो है। इस म्युजिक विडियो को अबतक २४७ मिलियन लोगों ने देखा है और यह भोजपुरी में दुसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्युजिक विडियो बन गया है। इस म्युजिक विडियो को जारी किया है आदि शक्ती फिल्म्स प्राईवेट लि मिटेड ने जबकि पहले स्थान पर है वर्ल्ड वाईड का म्युजिक विडियो छलकत हमरो जवनिया ए राजा जिसे अबतक २७५ मिलियन लोगों ने देखा है।

 

तीसरे नंबर पर है वेब म्युजिक का म्युजिक विडियो राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया। जिसे १२८ मिलियन लोगों ने देखा है।  मिलते मरद हमके भूल गईलू म्युजिक विडियो में खेशारीलाल यादव अपनी प्रेमिका बनी चांदनी सिंह को देखकर दर्द भरा गाना गाते हैं। इस म्युजिक विडियो की खुब तारीफ की जारही है। आपको बतादें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली चांदनी सिंह का यह म्युजिक विडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। लगभग चार मिनट के इस म्युजिक विडियो को २५ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। गाने में खेसारी लाल यादव लाल रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और उनके गले में कई सारी सोने की चेन दिखाई दे रही हैं। वहीं अभिनेत्री चांदनी सिंह ब्‍लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह साथ आए हों। ये दोनों सितारे पहले भी कई वीडियोज से धमाका कर चुके हैं।  फिलहाल चांदनी सिंह को हरतरफ से बधाई मिल रहा है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *