Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sanchita Banerjee & Kishan Rai – Mere Pyar Se Mila De – News Revelation
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

Sanchita Banerjee & Kishan Rai – Mere Pyar Se Mila De

संचिता बनर्जी और किशन राय मुँगरा बादशाहपुर में  

सुपरडुपर भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 एवं  क्रेक फाईटर में अपने अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी संचिता बनर्जी इन दिनों स्टाइलिश अभिनेता किशन राय के साथ उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुँगरा बादशाह पुर में भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे की शूटिंग में व्यस्त हैं। राय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म का भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह फिल्‍म बेहद सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में निर्मित की जा रही है। इस फिल्म में भोजपुरी माटी की मधुरता, रीति-रिवाज, भोजपुरिया संस्कार का समावेश देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को बदलने में महत्त्पूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस फिल्म में किशन राय सोलो हीरो लांच हो रहे हैं। इसके पहले वे कई फिल्मों में सहायक नायक की भूमिका में आ चुके हैं।

मेगास्टार रवि किशन के साथ सबसे बड़ा चैम्पियन में नज़र आने वाले वाले हैं। बात करें फिल्म  मेरे प्यार से मिला दे की तो इस फिल्म में किशन राय के साथ संचिता बनर्जी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं। वे दोनों कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इस फिल्म से नवोदित अदाकारा प्राची सिंह को लांच किया है, वे भी सशक्त भूमिक में नजर आने वाली हैं। इस फ़िल्म के निर्माता गोपाल राय हैं, जोकि एक अच्छे अभिनेता भी हैं। उनका लुक और कद-काठी देखकर लोग उन्हें भोजपुरिया अमिताभ बच्चन भी कहते हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन सिंह हैं, जिन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार मुन्ना दूबे, अजीत मंडल, राम शुक्ला हैं। छायांकन डीके शर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ नबा शुब्बू (हैदराबाद) का है। कार्यकारी निर्माता विजय मौर्या हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार किशन राय, संचिता बनर्जी, प्राची सिंह, उमेश सिंह, अशी तिवारी, अनूप अरोरा, लोटा तिवारी, महेश आचार्य, अवधेश उज्जैन, सोनिया मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, रमजान शाह, संजय राज आदि हैं।

You may also like...