Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जदयू दिल्ली प्रदेश द्वारा “मकरसंक्रांति महोत्सव” के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन – News Revelation

जदयू दिल्ली प्रदेश द्वारा “मकरसंक्रांति महोत्सव” के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन

आयोजन को सफल बनाने में जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर की भूमिका अहम,नालंदा (बिहार) के मूल निवासी हैं

दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड), दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार, 18 जनवरी 2026 को पारंपरिक दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम “मकरसंक्रांति महोत्सव” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में युवा,जदयू दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वे मूल रूप से मखदुमपुर, नालंदा (बिहार) के मूल निवासी हैं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इसमें विशेष रूप से बिहार एवं उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। उपस्थित जनसमूह ने अपनी परंपरा, लोक-संस्कृति और आस्था से जुड़े इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

दही-चूड़ा भोज के माध्यम से मकरसंक्रांति महोत्सव ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक पर्वों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

जदयू दिल्ली प्रदेश द्वारा “मकरसंक्रांति महोत्सव” के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन

You may also like...