Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सुपरहिट फिल्मों की ब्लॉकबस्टर हीरोइन संगीता तिवारी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी – News Revelation

सुपरहिट फिल्मों की ब्लॉकबस्टर हीरोइन संगीता तिवारी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

मुंबई। भोजपुरी के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री संगीता तिवारी ने अपने जन्मदिन की भव्य पार्टी देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से मनाई। मुम्बई के एक होटल में उनकी बर्थडे पार्टी में फ़िल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। सभी लोगों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ देने के साथ संगीता तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और जमकर खुशियों को सेलिब्रेट किया।

फ़िल्म अभिनेत्री संगीता तिवारी ने कहा कि वह आज अपने जन्मदिन को विशेष अंदाज में मना रही हैं और यह उनके लिए बेहद खास मौका है। इस अवसर पर अमरीश सिंह, मेघना पटेल, अमन खान, संजय सिंह, विष्णु शंकर बेलू, मुन्ना दुबे, सर्वांण अग्रवाल, जावेद खान,सूर्या द्विवेदी, कुरिशा शाह, इला वर्मा, सुंदरी ठाकुर, इंद्राणी शर्मा, सम्पदा कारेकर, सचिन कारेकर, अमरजीत सिंह, देव थापे, सूरज शेट्टी सहित कई मेहमान उपस्थित थे।

बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित और सलमान खान को अपना आइडल मानने वाली अभिनेत्री संगीता तिवारी ने भोजपुरी के सभी सुपरस्टार्स के साथ कई बड़ी हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। जिनमें मनोज तिवारी के साथ इंसाफ, रवि किशन के साथ रामपुर का लक्ष्मण, धुरन्धर, और ए बलम परदेशी जैसी सुपरहिट फिल्में, पवन सिंह के साथ रंगबाज़ राजा जैसी सुपरहिट फिल्म की है।  संगीता तिवारी कत्थक में विशारद की डिग्री रखती हैं। उन्होंने हाल ही में कई सफल अल्बम किए हैं, जिनके मिलियन में व्यूज आए हैं। संगीता तिवारी का चैनल ST Entertainment भी काफी लोकप्रिय है।

 

सुपरहिट फिल्मों की ब्लॉकबस्टर हीरोइन संगीता तिवारी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

You may also like...