Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने किया दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन – News Revelation

सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने किया दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

दिलीप सेन, आरती नागपाल, नायरा बनर्जी, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुजय मुखर्जी, लीना कपूर और ज्योती सक्सेना सहित कई सेलेब्रिटी गेस्ट रहे उपस्थित, मीडियाकर्मियों को भी दिया अनोखा उपहार
दीपावली के शुभ अवसर पर सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने मुम्बई में अपने ऑफिस में एक शानदार दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जहां काफी सेलेब्रिटीज़ भी उपस्थित रहीं। इस सेलेब्रेशन के अवसर पर कई मेहमान और मीडियाकर्मी इस समारोह में खुशियों का दीप जलाने आए। इस दीवाली मिलन समारोह मे सेलेब्रिटी गेस्ट में
दिलीप सेन, आरती नागपाल, नायरा बनर्जी, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुजय मुखर्जी, लीना कपूर और ज्योती सक्सेना हाज़िर हुईं। सभी ने रॉनी रॉड्रिग्स को दीवाली की शुभकामनाएं दीं और रॉनी रॉड्रिग्स ने आए तमाम मेहमानों को विशेष उपहार से नवाजा।
इस खास मौके पर अभिनेत्री आरती नागपाल ने कहा कि रॉनी जी ने बहुत ही बढ़िया काम किया है। वह सभी को एक नजर से देखते हैं, चाहे वह उनके स्टाफ हों, या मीडिया वाले हों, या उनके मेहमान हों। उनका यही पैशन और उनकी दरियादिली उन्हें एक अलग और बड़ी हस्ती बनाती है। मैं उन्हें और सभी फैन्स को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
इस दिवाली फंक्शन में कलर्स टीवी के फैंटसी फिक्शन ड्रामा शो पिशाचिनी में प्रमुख किरदार निभाने वाली अदाकारा नायरा बनर्जी भी शामिल हुईं। वह सफेद और गुलाबी रंग की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और उन्होंने कहा, “इस तरह के एक समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है, जहां पुरे कॉम्प्लेक्स के हाउसकीपिंग, सिक्युरिटी के लोगों और  वर्कर्स को उपहारों के वितरण में प्राथमिकता दी गई। उन्हें एक सम्मान राशि भी दी गई। यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा और मैं मिस्टर रॉनी रॉड्रिग्स के इस बयान की सराहना करती हूं। “मेरे लिए ये लोग सेलिब्रिटी हैं। मेरे अनुसार वे सभी के बराबर हैं और प्राथमिकता के लायक हैं। उन्हें भी इस प्रकाश के पर्व को और अधिक उल्लास के साथ मनाने का पूरा अधिकार है।’ मुझे इस समारोह का हिस्सा बनाने के लिए मैं रॉनी जी को धन्यवाद देती हूं और सभी से धारावाहिक ‘पिशाचिनी’ नियमित रूप से देखने की अपील करती हूं।”
मिस्टर रॉनी रॉड्रिग्स ने अपनी सिने बस्टर टीम के साथ, पिछले कुछ वर्षों की तरह, सभी क्षेत्र के लोगों के साथ दिवाली भव्य रूप से मनाई। हाउसकीपिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और छोटे काम में शामिल लोगों को दिवाली उपहार और सम्मान राशि दी गई ताकि वे इस सबसे बड़े त्योहार को सम्मान और उत्साह के साथ मना सकें, खासकर अपने बच्चों और परिवार के साथ।
बता दें कि रोनी रॉड्रिग्स हमेशा परोपकार के काम में लगे रहते हैं और वह कुछ अनाथ स्कूलों के बच्चों की देखभाल करते रहे हैं। उन के दिवाली समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार और फोटोग्राफर शामिल हुए और उन्होंने मीडिया से जुड़े सभी लोगों को रोमांचक मीडिया किट सौंपी।
महान अभिनेता जॉय मुखर्जी के बेटे सुजॉय मुखर्जी, निर्माता और निर्देशक निलेश मल्होत्रा को भी श्री रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा सम्मानित किया गया।
एक्टर पंकज बेरी ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि रॉनी जी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने इस दीवाली मिलन समारोह को एक यादगार प्रोग्राम बना दिया। उन्होंने सभी मेहमानों और अपने तमाम स्टाफ को साथ ही मीडिया वालों को बेहतरीन और यादगार तोहफों से नवाजा।
संगीतकार दिलीप सेन ने भी रॉनी जी की प्रशंसा की और सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
ऎक्ट्रेस लीना कपूर ने यहां कहा कि रॉनी जी द्वारा अयोजित यह दीवाली मिलन समारोह मुझे बेहद पसन्द आया। यहां आरती नागपाल, पंकज बेरी और अरुण बख्शी से मिलकर मुझे खुशी हुई। मैं सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देती हूं।”
सुजय मुखर्जी ने भी रॉनी जी की महानता को माना और सराहना करते हुए कहा कि ऐसा दीवाली मिलन समारोह हम सब मे सकारात्मकता का संचार करता है।
आपको बता दें कि सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने इस समारोह में आए हुए तमाम गेस्ट्स के साथ मीडिया वालों को भी खास उपहार दिया और उनकी इस दरियादिली की सभी ने प्रशंसा की।
रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया पीआरओ )

      

सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने किया दीवाली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

You may also like...