Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Gunjan Singh And Gunjan Pant’s Painful Sad Song Hamara Pyar Ke Mar Ke Jar Dele Ba Based On True Incident Released – News Revelation
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

Gunjan Singh And Gunjan Pant’s Painful Sad Song Hamara Pyar Ke Mar Ke Jar Dele Ba Based On True Incident Released

सत्य घटना पर आधारित गुंजन सिंह का दर्दनाक सैड सांग “हमरा प्यार के मार के जार देले बा” हुआ रिलीज, गुंजन पंत के साथ जमी जोड़ी

गुंजन सिंह का दिल को झकझोर देने वाला सैड सांग “हमरा प्यार के मार के जार देले बा” हुआ रिलीज

भोजपुरी के सुपर स्टार गुंजन सिंह का सच्ची घटनाओं पर आधारित एक वीडियो सांग “हमरा प्यार के मार के जार देले बा” बहुत वायरल हो रहा है। यह एक ऐसा दर्दनाक सैड सांग है जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

यूट्यूब पर मात्र कुछ घन्टे में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है।  गुंजन सिंह के इस गीत में एक दर्द भरी कहानी को पेश किया गया है। इसके वीडियो में को देखकर लगता है कि यह किसी फिल्म का गाना है। दो प्यार करने वालों के बीच मे ज़माना कैसे दुश्मन बन जाता है और इसका अंजाम क्या होता है। गुंजन सिंह का यह गाना इसी दर्द को बता रहा है। गाने के शब्द बेहद भावनात्मक और दिल को छू लेने वाले लिखे गए हैं। गाने की खास बात यह है कि इसमें गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही है। पिछले दिनों इस गाने की शूटिंग पटना में की गई थी।

गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है “हमरा प्यार के मार के जार देले बा” एक दर्दनाक सैड सांग है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। आपलोग देखे और जरूर बतायें कि गाना कैसा लगा।”

गुंजन सिंह ने इस वीडियो के द्वारा यह सन्देश देने की कोशिश भी की है कि सच्चा प्यार अमर होता है। गुंजन सिंह और गुंजन पंत दोनों ने गाने में गजब की परफॉर्मेंस दी है।

इस गाने को लिखा है हरेराम हंसमुख ने और संगीतकार हैं शिशिर पाण्डेय। इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है जबकि वीडियो में गुंजन सिंह के साथ गुंजन पंत हैं। इसके वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

You may also like...