Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the hueman domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion – News Revelation
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/reveal789/domains/newsrevelation.in/public_html/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

प्रेमराय की भोजपुरी फिल्म बॉस

वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं और उनके जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा होता है। बनारस के ठेठ बनारसी मूहल्ले सिगरा और सोनियां पर उनका बचपन बीता और अब वे जानेमाने फिल्मकार हैं। हम बात कर रहे हैंभोजपुरी फिल्मकार प्रेम राय की जिनकी फिल्मों को साईन करने के लिये सितारों में होड़ लगती है। प्रेम राय की छठवीं फिल्म  बॉस की शुटिंग पूर्णता के करीब है। प्रेम रॉय अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म बॉस में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुख्य भूमिका है।

 

श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविंद चौबे। आपको बतादें कि ंश्रेयस फिल्म्स के बैनर तलेही  प्रेम राय द्वारा निर्मित  भोजपुरी फिल्मेंजानेमन, हुकुमत, आशिक आवारा, आतंकवादी, सईया सुपरस्टार रुटीन से हटकर बनी फिल्म थी। अब उनकी फिल्म बॉस लोगों के सामने होगी।  फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निमार्ता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं जबकि निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं और कार्यकारी निमार्ता निशांत सिंह हैं।इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। महेश मांजरेकर की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। साथ में हैं अरशिया सिंह, चांदनी सिंह, अमित शुक्ला, करण पांडे, जस्सी सिंह, संजय कोरबे, कनक पांडे, गौरव कुमार, संजय वर्मा और अन्य। इस फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर प्रेम रॉय कहते हैं उनकी यह फिल्म लीक से हटकर बन रही है और रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिलहाल सबको इस फिल्म का इंतजार है। आपको बतादें कि इस फिल्म के बाद प्रेम राय तीन और फिल्म बनाने जारहे हैं जिसका नाम है बनारसी मुरब्बे, इंकलाब और भईया जी एमबीबीएस । ये फिल्में जल्द ही फ्लोर पर जायेंगी।

You may also like...